Giridh News :गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं मो इम्तियाज

Giridh News : राम-रहीम सब एक हैं, एक है ईश्वर-अल्लाह, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना की बातें करते हुए गिरिडीह में रहनेवाले मो इम्तियाज पिछले 40 वर्षों से रामनवमी (महावीरी) का झंडा बना रहे हैं.

By PRADEEP KUMAR | March 25, 2026 11:01 PM

इम्तियाज का कहना है कि वे जब तक जिंदा रहेंगे, तब-तक यह काम करते रहेंगे. बता दें कि रामनवमी के त्योहार पर कई स्थानों पर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है. लेकिन, इम्तियाज प्रतिवर्ष रामनवमी का झंडा बनाकर बाजार में बेचते हैं. इनका कहना है कि इसी काम से इनके घर का खर्चा चलता है, तो इसे कैसे छोड़ दें.

पूर्वजों के समय से चला आ रहा यह व्यवसाय

वह बताते हैं कि महावीरी झंडा बनाने का काम उनके पूर्वजों से चला आ रहा है. उनके पिता मो. गयुश पहले झंडा बनाते थे. उनके पिता-दादा भी यही काम करते हैं. उनके वंशज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे रामनवमी में हर साल 10 हजार से अधिक महावीरी झंडा और बजरंग बली की पोशाक बनाकर बेचते हैं.

(अविनाश प्रसाद, गिरिडीह)B