Giridih News :मिर्जागंज व निकाली गयी शोभा यात्रा

Giridih News :सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति मिर्जागंज बदडीहा के बैनर तले सोमवार को कलश स्थापना पर मिर्जागंज बाजार में शोभा यात्रा निकाली गयी. वहीं, तिसरी में कलश यात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर दुर्गा मंदिर से निकल कर मुख्य सड़क से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तालाब पहुंचीं.

By PRADEEP KUMAR | September 22, 2025 9:29 PM

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति मिर्जागंज बदडीहा के बैनर तले सोमवार को कलश स्थापना पर मिर्जागंज बाजार में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू ने की. मौके पर मुखिया रंजीत कुमार, पंसस नीरज गुप्ता, समिति सचिव विजय चौरसिया, कमेटी के सदस्य व ग्रामीण शामिल हुए.

501 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर चल रहीं थीं

कलश स्थापना के मौके पर तिसरी में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर दुर्गा मंदिर से निकल कर मुख्य सड़क से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तिसरी तालाब पहुंचीं. यहां पर पुजारी मनोज पांडेय और प्रदीप पांडेय ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद पुजारी ने कलश का विधिवत द्वार प्रवेश कराया और नवरात्र की पहली पूजा की गयी. मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के सह संयोजक तिसरी के मुखिया किशोरी साव, कमेटी के अध्यक्ष संजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह, सचिव प्रकाश विश्वकर्मा व शंकर ठाकुर, संजय सिंह, लक्ष्मण मोदी, मोहन बरनवाल, प्रेम अग्रवाल, अनूप साव, पंकज साह, आकाश साव, नीतेश सिन्हा, संतोष गुप्ता, आर्यन सिन्हा, रंजन यादव, मुकेश पंडित, अभिषेक सिन्हा, गोलू यादव, अजय यादव सहित भारी संख्या में पुरुष भक्त भी कलश यात्रा में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है