Giridih News :ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Giridih News :गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर दुंदो गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला. पटरी पर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण और बेंगाबाद पुलिस पहुंची.

By PRADEEP KUMAR | March 20, 2026 10:56 PM

इस दौरान आसपास के लोगों ने शव की पहचान चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर गांव निवासी विक्रम कुमार (20) के रूप में की. सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.

गुरुवार की शाम घर से निकला, तो लौटा नहीं

मृतक विक्रम कुमार की मां शशि चौड़े ने कहा है कि वह मजदूरी करता था. गुरुवार की शाम घर में बिना किसी को कुछ बताये घर से निकला, तो लौटा ही नहीं. सुबह में रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली. उसने किसी पर संदेह नहीं जताया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.