जेएसएलपीएस के कर्मियों से मारपीट

देवरी : मास्क एवं सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने व सामुदायिक किचन के संचालन में सहयोग हेतु नियुक्त जेएसएलपीएस के एफटीसी विनोद ठाकुर व रामचंद्र चौधरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एफटीसी विनोद ठाकुर व रामचंद्र चौधरी के मुताबिक फेस मास्क व सेटाइजर उपलपब्ध करवाने ले नेकपुरा गये गये. ... शुक्रवार दिन के 11.30ह […]

By Prabhat Khabar News Desk | April 4, 2020 1:47 AM

देवरी : मास्क एवं सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने व सामुदायिक किचन के संचालन में सहयोग हेतु नियुक्त जेएसएलपीएस के एफटीसी विनोद ठाकुर व रामचंद्र चौधरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एफटीसी विनोद ठाकुर व रामचंद्र चौधरी के मुताबिक फेस मास्क व सेटाइजर उपलपब्ध करवाने ले नेकपुरा गये गये.

शुक्रवार दिन के 11.30ह बजे दोनों बाइक से नेकपुरा से देवरी लौट रहे थे. इसी क्रम में देवरी थाना क्षेत्र के तपसीडीह गांव में कुछ लोगाें ने बाइक को रोककर छिनतई का प्रयास किया. इस दौरान अपना परिचय दिये जाने के बाद भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. साथ ही बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस बाबत देवरी के थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि जेएसएलपीएस के कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिली है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.