Giridh nesws :चिह्नित 14.20 एकड़ जमीन मुक्त करें, अन्यथा होगी कार्रवाई : एसडीओ

Giridh nesws :प्रभात खबर के 12 जून के अंक में झारखंडधाम में अतिक्रमण संबंधी खबर छपने के बाद प्रशासन ने मुहिम को और भी तेज कर दिया है.

By PRADEEP KUMAR | June 12, 2026 11:08 PM

शुक्रवार को खोरीमहुआ के एसडीओ समीर रौनियार खलको जमुआ के सीओ नरेश वर्मा के साथ खुद अभियान में उतर गये. इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों को अविलंब महादेव स्थान के लिए चिह्नित 14 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को मुक्त करने की चेतावनी दी. आदेश की अनदेखी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

तय समय पर रखें अपना पक्ष

बाद में स्थानीय विवाह भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंडधाम इस जिले का ही नहीं अपितु पूरे राज्य और देश का गौरव और धरोहर है. इस पवित्र स्थल को हर हाल में अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा. इधर, अंचलाधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि देवस्थान भूमि का अतिक्रमण करनेवाले करीब 325 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. निर्धारित समय पर उनसे अपना पक्ष रखने को कहा गया है, अन्यथा वे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.