[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :विकास की लाइफलाइन होतीं हैं सड़कें : कल्पना सोरेन

Giridih News :विकास की लाइफलाइन होतीं हैं सड़कें : कल्पना सोरेन

0
Giridih News :विकास की लाइफलाइन होतीं हैं सड़कें : कल्पना सोरेन

गिरनिया मोड़ में समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि गांडेय के विकास की लाइफलाइन है. हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़क बनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना है. गिरनिया मोड़ से बड़कीटांड़ तक 11.5 किमी सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि गिरनियां मोड़ से बड़कीटांड़ मोड़ तक 11.065 किमी लंबी सड़क निर्माण 55 करोड़ 20 लाख 63 हजार 400 रुपये की लागत से होगा. इसमें करीब 22 करोड़ रुपये भू अर्जन के लिए रखे गये हैं. मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन,इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, गांडेय, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एनुल हक खान व बुद्धेश्वर उरांव, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो के फरदीन इम्तियाज अहमद, मुखिया मो अकबर, अमृतलाल पाठक, दिलीप मंडल, ध्रुवदेव पंडित, प्रमोद राम, मो आलम, मो आशिक, मो अनवर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विधायक ने किया जुट हथकरघा व वस्त्र उत्पाद निर्माण केंद्र का उद्घाटन

विधायक ने गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में जुट हथकरघा व वस्त्र उत्पाद निर्माण केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनने की सीख दी. इसके बाद वह मनरेगा से क्रियान्वित चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी इंद्रदेव पाठक की बिरसा मुंडा आम बागवानी का भी जायजा लिया.

प्लस टू उवि ताराटांड़ का किया निरीक्षण

कल्पना सोरेन ने प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विधायक ने उक्त विद्यालय से नेशनल खो-खो अंडर-19 में भाग लेनेवाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कहा कि हमारे क्षेत्र की छात्रा-छात्राएं नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उच्च विद्यालय ताराटांड़ के विद्यार्थियों ने विधायक से खेल मैदान, शिक्षक समेत स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी. विधायक ने उक्त मांगों को संज्ञान में लेकर सकारात्मक पहल की बात कही.

आस्था गांव पहुंचीं विधायक, किसानों का बढ़ाया हौसला

विधायक कल्पना सोरेन सोमवार की शाम को बेंगाबाद प्रखंड के आस्था गांव पहुंची. यहां वह किसान खुर्शीद अनवर हादी के समेकित कृषि कार्य को देखकर काफी प्रभावित हुईं. विधायक ने किसान की पहल की सराहना की. बताया कि एक साथ यहां पर मुर्गी न, बतख व बकरी पालन के साथ-साथ आम बागवानी के का निरीक्षण उन्होंने किया. कहा कि एक साथ कृषि और पशुपालन कार्य से अन्य किसान भी लाभ कमा सकते हैं. इसके लिए सरकार की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है. कहा कि किसानाें को समेकित कृषि माॅडल को अपनाना चाहिए, ताकि कम समय में अधिक लाभ मिल सके. कहा कि किसान अपनी खाली जमीन का सदुपयोग करें, सरकार हरसंभव मदद देने को तैयार है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel