Giridih News :ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जब्त की लकड़ी

Giridih News :बगोदर की सुदूरवर्ती कुदर पंचायत अंतर्गत मेघाटांड़ जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया. स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से इस घटना का खुलासा हुआ है.

By PRADEEP KUMAR | March 18, 2026 11:39 PM

ग्रामीणों की सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वनरक्षी आनंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सखुआ का लगभग 52 बोटा जब्त किया गया. मंगलवार की देर रात लकडी गैंडा स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि इस जंगल में अक्सर अवैध रूप से पेड़ काटी जाती है. इस बार समय रहते सूचना मिलने से काफी मात्रा में लकड़ी जब्त की जा सकी. पेड़ों काटने वालों की पहचान नहीं हो सकी है. वन विभाग मामले की जांच और दोषियों की पहचान में जुटा हुआ है.