Giridih News :झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किया मधुबन का दौरा

Giridih News :झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति बुधवार की देर शाम मधुबन पहुंची. यहां समिति के सदस्यों का भव्य व पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

By PRADEEP KUMAR | May 7, 2026 10:01 PM

समिति के सभापति विधायक हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विधायक सोमेश सोरेन व मथुरा प्रसाद महतो शामिल थे. मधुबन पहुंचने पर तेरापंथी कोठी व श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के सदस्यों ने अतिथियों का अभिनंदन किया. गुरुवार को समिति के सदस्यों ने मरांगबुरु स्थित दिशोम मांझीथान पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

मरांग बुरु से लिया आशीर्वाद

नायके बाबा की उपस्थिति में सभापति विधायक हेमलाल मुर्मू, सोमेश सोरेन व मथुरा प्रसाद महतो ने मरांग बुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ हृषिकेश मरांडी, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, बाबूराम, अंबिका राय, झरीलाल महतो, विद्याभूषण मिश्रा, राधेश्याम मदक समेत अन्य उपस्थित थे.