Giridih News :मनरेगा की अधूरी योजनाओं को पूरा करने पर जोर

Giridih News :तिसरी पंचायत सचिवालय में शनिवार रोजगार सेवक और ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया किशोरी साव ने की. इसमें पंचायत के विभिन्न गांवों में चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गयी.

By PRADEEP KUMAR | February 7, 2026 11:37 PM

खासकर मनरेगा की चल रही योजना जो अधूरी है, उसे पूरा करने पर जोर दिया गया. इसके बाद नयी योजनाओं को लेने की बात कही गयी. मुखिया ने गांव के लोगों से योजनाओं की जानकारी ली. गांव की समस्या दूर करने का भरोसा दिया. मुखिया ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया और उन्हें काम देने की बात कही गयी. मौके पर रोजगार सेवक पुष्पा बेसरा, नगीना भूला, मुकेश कुमार, प्रेम मरांडी, शिवकुमार यादव, अमित यादव, अनूप साव, संजीत प्रजापति, मोती तुरी, अनिता देवी, पिंकी देवी, पवन यादव, चंदन यादव आदि उपस्थित थे.