एसडीओ के आश्वासन के बाद बिजली कर्मी का धरना समाप्त

आंदोलन तेज होता देख प्रशासन का रुख हुआ अनुकूल

By Prabhat Khabar News Desk | June 12, 2024 12:48 AM

तिसरी.

ड्यूटी के दौरान एक हाथ गंवाये तिसरी के लक्ष्मीपुर विद्युत सब स्टेशन में एसबीओ रहे विपुल कुमार सिंह का तिसरी विद्युत कार्यालय में दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. तिसरी विद्युत विभाग के एसडीओ विनोद कुमार के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया.

बाबूलाल ने की विभागीय एसडीओ से बात :

इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिजली बोर्ड के जीएम से बात की. जीएम के निर्देश पर तिसरी विद्युत विभाग के एसडीओ ने बिजली कर्मी से वार्ता किया और उन्हें लिखित आश्वासन दिया कि 15 जून तक उनकी मांगों को पूरा किया जायेगा. आंदोलन के दूसरे दिन मांग की अनदेखी होती देख विपुल ने धरना को बेमियादी भूख हड़ताल में बदलने का एलान किया. साथ ही धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी आंदोलनस्थल जाकर विपुल सिंह का समर्थन किया था. राजकुमार यादव ने भी धरनास्थल से ही बिजली विभाग के जीएम से मोबाइल पर बात कर अविलंब उसके बकाये मानदेय का भुगतान करने व नौकरी पर रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है