Giridh nesws :डुमरी के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत
Giridh nesws :निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी गोविंद मंडल व संतोषी देवी के पुत्र 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर टिंकू मंडल की मौत बेंगलुरु में सीढ़ियों से गिरने हो गयी. घटना गुरुवार 11 जून की रात की है.
By PRADEEP KUMAR |
June 12, 2026 11:03 PM
टिंकू की मौत से उसकी पत्नी सोनी देवी, पुत्र आयुष कुमार व अंश कुमार, छोटे भाई राजेश मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार टिंकू दो जून को को करने बेंगलुरु गया था. वह विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था. कंपनी सर्वे नंबर 95, वार्ड नंबर आठ, करांजीकट्टे, मुदबिद्री, बैलूर में आर्मी कैंप का निर्माण करवा रही है. टिंकू यहां मजदूरी कर रहा था.
बाथरूम से निकलने पर सीढ़ियों पर फिसला उसका पैर
बताया जा रहा है कि गुरुवार की जून की शाम छह बजे ड्यूटी खत्म कर टिंकू अपने कमरे में लौटा. बाथरूम से निकलने के बाद सीढ़ियों से उसका पैर फिसल गया. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उसके पिता गोविंद मंडल ने बताया कि टिंकू ने नौ जून की शाम वह अपनी मां से फोन पर बात की थी. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.
...
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
