सपनों को लगे पंख, अब उड़ान भरने की तैयारी

सीबीएसई ने इस बार पूर्व की अपेक्षा पहले रिजल्ट जारी कर दिया. पूर्व में रिजल्ट प्रकाशन की तिथि 20 मई के आसपास प्रचारित थी.

By Prabhat Khabar News Desk | May 14, 2024 1:42 AM

गिरिडीह. सीबीएसई ने इस बार पूर्व की अपेक्षा पहले रिजल्ट जारी कर दिया. पूर्व में रिजल्ट प्रकाशन की तिथि 20 मई के आसपास प्रचारित थी. अचानक आये इस रिजल्ट को लेकर संस्थानों में थोड़ी परेशानी दिखी. छात्रों में भी अपना रिजल्ट जानने की उत्सुकता चरम पर थी. कई संस्थानों में 12वीं का रिजल्ट तो आसानी से डाउनलोड कर लिया गया, पर दसवीं का रिजल्ट डाउनलोड करना मुश्किल हो रहा था. बताया जाता है कि रिजल्ट के डिजिलॉकर में होने से परेशानी ज्यादा थी. विशेषज्ञों के अनुसार 12वीं का रिजल्ट गत वर्षों की अपेक्षा इस बार आंशिक रूप से खराब था, पर दसवीं का रिजल्ट प्रत्याशित कहा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है