Giridih News :खेत की डांड़ी में डूबने से बालक की माैत

Giridih News :डुमरी थानांतर्गत नूरंगो गांव में एक किशोर की मौत खेत में बनी डांड़ी में डूबने से हो गयी. मृतक खुद्दीसार निवासी नकुल साहू का पुत्र हरि साहू (11) है.

By PRADEEP KUMAR | March 26, 2026 10:54 PM

जानकारी के अनुसार नुरंगो गांव में चल रहे यज्ञ में आइसक्रीम बेचने गये बड़े भाई कृष्णा साव के साथ वह भी गया था. इस दौरान शौच को लेकर वह यज्ञ मंडप से कुछ ही दूर खेत की ओर गया था. इसी दौरान खेत में बनी डांड़ी के पास असंतुलित होकर वह गिर गया.

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और बच्चे को

निकाला

बताया जाता है कि काफी देर तक हरि अपने भाई के पास नहीं लौटा तो बड़ा भाई कृष्णा उसे खोजने निकला. आसपास काफी तलाश करने के बाद उसकी नजर एक डांड़ी पर पड़ी. यहां उसने छोटे भाई को पानी में डूबा हुआ पाया. यह देखते ही वह घबरा गया और तत्काल ग्रामीणों को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर के शव को डांड़ी से निकाला. परिजन शव को अपने घर ले गये.