पेयजल समस्या से परेशान हैं चतरो बाजार के ग्रामीण
प्रखंड की प्रमुख व्यावसायिक मंडी चतरो बाजार में पेयजल की समस्या गंभीर हो गयी है. व्यवसायी व सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 1:07 AM
देवरी. प्रखंड की प्रमुख व्यावसायिक मंडी चतरो बाजार में पेयजल की समस्या गंभीर हो गयी है. व्यवसायी व सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं. पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए चतरो बाजार में चापाकल व वाटर एटीएम लगवाने की मांग की है. ग्रामीण शंकर तिवारी, उमेश सिंह, नरेश सिंह, कुंदन कुमार, मनोज साव आदि लोगों ने बताया कि देवरी प्रखंड के दर्जनों गांवों से लोग सामान की खरीदारी करने चतरो बाजार आते हैं. बाजार में पेयजल के लिए एक भी चापाकल नहीं है. वाटर एटीएम भी नहीं लगायी गयी है. इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने में परेशानी हो रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
