Giridih News :कारूटांड़ के कार्डधारियों कोतीन माह से नहीं मिला राशन, रोष
Giridih News :बिरनी प्रखंड के पोखरिया टोला कारूटांड़ के कार्डधारियों को तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है. इससे कार्डधारियों में आक्रोश है. कार्डधारियों ने तीन माह का राशन एक मुश्त डीलर से दिलाने की मांग की है.
By PRADEEP KUMAR |
May 6, 2026 11:22 PM
कार्डधारी भाकपा माले नेता मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी से मिले और इसकी शिकायत की है. आवेदन में कार्डधारियों ने कहा कि नगड़ी निवासी डीलर अकलू मरांडी ने मार्च, अप्रैल व मई माह का राशन अब तक नहीं दिया है. डीलर बहला-फुसलाकर अंगूठा ले लेता है, लेकिन जब अनाज मांगने जाते हैं तो वह अपशब्द का प्रयोग करता है. वहीं, मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि गरीब कार्डधारियों को तीन माह का अनाज एक साथ नहीं मिलता है, तो भाकपा माले आंदोलन करेगी.
डीएसओ ने कहा
डीएसओ ने कहा कि कार्डधारियों से लिखित शिकायत मिली है. जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीलर मकसूद अंसारी, मीना बीबी, शहजादी खातून, नाजमा खातून, अलाउद्दीन, सहाबुन खातून, शबनम खातून, अख्तर अंसारी समेत अन्य कार्डधारी मौजूद थे....
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
