बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने सोमवार को कनीय अभियंता व ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 10, 2024 11:44 PM
देवरी.
बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने सोमवार को कनीय अभियंता व ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार बेस्ड पेमेंट (एबीपीएस) करने का निर्देश दिया गया. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत पंचायतों में चल रही खेल मैदान निर्माण योजनाओं को पूरा करने व मनरेगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कार्य के अनुसार मजदूरी राशि भुगतान करने की बात कही. अबुआ आवास योजना में लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र अपलोड करते हुए दूसरी किश्त की राशि लाभुकों की खाते में विमुक्त करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीपीआरओ राधेश्याम राणा, एई सौगत मंडल, जेई कृष्ण मुरारी पप्पू, विजय उरांव, रोजगार सेवक देवकी रजक, अजय राय, बालेश्वर दास, एकलाल दास, रंजीत यादव, संतोष कुमार आदि रहे....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
