Giridih News :दलांगी लेवरा में जुलूस को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

Giridih News :बिरनी प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र से अखाड़ा समिति ने झंडा जुलूस निकाला. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

By PRADEEP KUMAR | March 27, 2026 11:42 PM

पूजा समितियो ने झांकी भी निकाली. इस दौरान लोगों ने जमकर लाठियां भांजी, जिसे देखने के लिए जगह जगह हजारों सनातन धर्मप्रेमियों की भीड़ उमड़ी. विवादित स्थल लेवरा दलांगी में पिछले वर्ष रास्ते के विवाद के कारण पूजा समिति ने झंडा जुलूस नहीं निकाला गया था, लेकिन इस वर्ष डीसी व एसपी ने दोनों समुदाय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्वे रूट का निर्धारण कराया.

एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

इसके बाद शुक्रवार को भव्य झंडा जुलूस बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम, सीओ संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज की उपस्थिति में निकला. जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर बिरनी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा. बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेसिया, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार समेत कई अधिकारी व दंडाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते रहे.