Accident : टायर ब्लास्ट होने से कार पेड़ से टकराकर पलटी
बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर झलकडीहा मेला मैदान के पास बुधवार की दोपहर को एक कार का टायर ब्लास्ट हो गया. इसके कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक शीशम के पेड से टकराकर पलट गयी. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 27, 2024 10:53 PM
बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर झलकडीहा मेला मैदान के पास हुए हादसे में कार में सवार दो युवक सुरक्षित बताये जा रहा हैं. घटना के बाद दोनों युवक कार छोड़ कर भाग निकले. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर कार गिरिडीह की ओर आ रही थी. झलकडीहा मेला मैदान के पास कार का एक टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. इस दौरान कार पेड़ से टकराकर पलट गयी. घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
