Giridih: कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे थे अभाविप के कार्यकर्ता, आधा दर्जन हिरासत में

Giridih: गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पूरा मामला नीचे पढ़ें...

By AmleshNandan Sinha | March 9, 2026 5:04 PM

Giridih: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता सोमवार को गिरिडीह कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वहां स्थानीय पुलिस पहुंची और करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. जानकारी के अनुसार, जब अभाविप के कार्यकर्ता तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तब कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी और उनसे मदद मांगी.

पहले समझाया, फिर पकड़ ले गई पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. इसके बाद भी अभाविप के कार्यकर्ता जब आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: 

हाईकोर्ट में 4 हफ्ते के लिए टली जमशेदपुर के जेएनसी की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है स्टे

बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट