Giridih News :बालू लदे ट्रेक्टर ने दो युवकों को रौंदा, धनबाद रेफर

Giridih News :गिरिडीह से बेंगाबाद के बीच बघरा के निकट बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायल प्रमोद कुमार दास और कलीम अंसारी बेंगाबाद थानांतर्गत पतरोडीह के बताये जाते हैं. बताया जाता है कि बालू लदे दोनों ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आ रहे थे.

By PRADEEP KUMAR | January 30, 2026 11:14 PM

बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह निवासी प्रमोद कुमार दास और कलीम अंसारी गिरिडीह से लौट रहे थे. इसी दौरान बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से चोटिल हो गये. घटना बघरा के समीप हुई. घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया.

दोनों घायलों की स्थिति गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. घायलों ने घटना की विस्तार से जानकारी दी. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और पुलिस को सूचना दी. इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया.