[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा बहन पर अश्लील टिप्पण का विरोध करने पर मार डाला

बहन पर अश्लील टिप्पण का विरोध करने पर मार डाला

0
बहन पर अश्लील टिप्पण का विरोध करने पर मार डाला

मझिआंव थाना क्षेत्र के रपुरा गांव में शुक्रवार की रात स्व उपेन्द्र पांडेय के पुत्र मनीष कुमार पांडेय (22 वर्ष) की लाठी से पीटकर एवं पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हत्या में संलिप्त रेहला थाना क्षेत्र के डंडीला गांव निवासी स्वर्गीय रविशंकर शुक्ला के पुत्र संतोष शुक्ला उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर घटना में संलिप्त दो अन्य लोगों को पलामू जिला के रेहला से गिरफ्तार किया गया. इसमें रपुरा गांव निवासी अनिल पांडेय का पुत्र ओमकार पांडेय उर्फ मोहित तथा औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी श्रीकांत पांडेय का पुत्र सौरभ पांडेय उर्फ छोटू शामिल हैं.

बहन ने थाना में आवेदन दिया : थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मनीष पांडेय की बहन ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि संतोष शुक्ला उर्फ गोलू पिछले कुछ दिनों से उस पर अश्लील टिप्पणी किया करता था. उसने यह बात अपने भाई मनीष पांडेय को बतायी थी. जब उसके भाई ने संतोष शुक्ला से पूछताछ की, तो उसे यह बात नागवार लगी. आवेश में आकर संतोष के साथ ओमकार पांडेय एवं सौरभ पांडेय ने उसके भाई के सिर पर लाठी से वार कर उसे मार डाला.

हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की : थाना प्रभारी ने बताया कि इस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इधर पुलिस ने मनीष के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel