[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा में ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान की  शुरुआत, 125 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस 

गढ़वा में ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान की  शुरुआत, 125 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस 

0
गढ़वा में ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान की  शुरुआत, 125 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस 
लाइसेंस वितरण करते जिला परिवहन पदाधिकारी

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ महाअभियान का शनिवार को गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड में शानदार आगाज हुआ. इस अनूठी पहल के तहत परिवहन विभाग अब पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके घर के पास ही ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. इस नई व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए चिनिया में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अब लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है. सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस शिविर में दस्तावेज सत्यापन से लेकर कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट पूरी की गई. इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने टेस्ट पास करने वाले 125 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस देकर उनका उत्साह बढ़ाया. 

डीटीओ ने आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी 

डीटीओ धीरज प्रकाश ने सभी इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे शिविर में आने से पहले सारथी पोर्टल  पर नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद के साथ ही शिविर में उपस्थित हों. शिविर का समय पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें जरूरी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड या 10वीं की मार्कशीट (आयु प्रमाण के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लड ग्रुप की जानकारी से संबंधित कागजात लाना अनिवार्य है. 

जिले के अन्य प्रखंडों में भी चलेगा अभियान 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिविर में किसी भी तरह का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदक अपने साथ यूपीआई  या एटीएम कार्ड की सुविधा जरूर रखें. मेराल से शुरू हुआ यह अभियान अब गढ़वा जिले के अन्य प्रखंडों और पंचायतों में भी चलाया जाएगा जिससे कि ग्रामीणों को नजदीक ही परिवहन सेवा मिले और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े. शिविर को सफल बनाने में प्रखंड प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

Previous article बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती
Next article क्यों मंदिर से बाहर निकलते समय पीठ भगवान की तरफ नहीं की जाती है? जानिए इसके पीछे की मान्यता
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel