[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्यों मंदिर से बाहर निकलते समय पीठ भगवान की तरफ नहीं की जाती है? जानिए इसके पीछे की मान्यता

क्यों मंदिर से बाहर निकलते समय पीठ भगवान की तरफ नहीं की जाती है? जानिए इसके पीछे की मान्यता

0
क्यों मंदिर से बाहर निकलते समय पीठ भगवान की तरफ नहीं की जाती है? जानिए इसके पीछे की मान्यता
भगवान की तरफ पीठ करके बाहर क्यों नहीं निकला जाता है मंदिर से? Ai image

Do You Know: जब भी हम सभी मंदिर जाते हैं, तो भगवान के सामने अपने हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके प्रार्थना करते हैं. लेकिन जब हम वापस उस गर्भगृह से बाहर निकलते हैं, तो क्या आपने कभी एक बात नोटिस की है? जब भी लोग मंदिर में भगवान के दर्शन करके बाहर की तरफ निकलते हैं, तो वे कभी भी अपनी पीठ भगवान की तरफ नहीं करते हैं. वे हमेशा उल्टे कदमों से यानी कि पीछे की तरफ चलते हुए बाहर निकलते हैं. बचपन से ही हम अपने माता-पिता या फिर दादा-दादी को ऐसा ही करते हुए देख रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की असली वजह हमें आज भी मालूम नहीं है. अगर आपके दिमाग में भी हर बार यही सवाल आता है कि आखिर हम ऐसा करते क्यों हैं? तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बेहद ही आसान शब्दों में यह समझाने वाले हैं कि मंदिर से बाहर निकलते समय ऐसा क्यों किया जाता है और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह क्या है? तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

Why Devotees Do Not Turn Their Back To God
क्यों मंदिर से बाहर निकलते समय पीठ भगवान की तरफ नहीं की जाती है? जानिए इसके पीछे की मान्यता 3

भगवान के प्रति आदर और सम्मान

भगवान की तरफ पीठ नहीं करके बाहर निकलने का सबसे पहला और बड़ा कारण है उनका सम्मान करना. हमारे सनातन धर्म में भगवान को इस पूरी दुनिया को चलाने वाला और सबसे बड़ी ताकत माना गया है. आप अगर चाहें तो इसे इस तरह से समझ सकते हैं, जैसे हमारे घर में आए किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु या फिर किसी खास मेहमान के सामने से जाते समय हम अचानक से अपनी पीठ उन्हें दिखाकर भागते नहीं हैं, ठीक इसी तरह भगवान के सामने से भी पीठ दिखाकर हटना सही नहीं माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर आप भगवान की तरफ पीठ करके बाहर निकलते हैं, तो यह उनका अनादर करने जैसा है. इसलिए, जब तक हम मंदिर के मुख्य हिस्से से बाहर नहीं आ जाते, तब तक हमारा चेहरा भगवान की तरफ ही होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: होटल के बिस्तर पर सिर्फ सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसकी असली वजह

पॉजिटिव एनर्जी को अपने अंदर समेटना

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, मंदिर का वह हिस्सा जहां पर भगवान की मूर्ती रखी हुई होती है, वहां पर बहुत ही अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी मौजूद होती है. ऐसे में जब हम उनके सामने खड़े होकर उनसे प्रार्थना करते हैं, तो यही अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी हमारे अंदर एक अलग तरह की शक्ति और शांति लेकर आती है. अगर हम भगवान के दर्शन करने के तुरंत बाद अपनी पीठ उनकी तरफ कर लेते हैं, तो माना जाता है कि हम इस अच्छी एनर्जी को खुद से दूर कर रहे हैं. उल्टे कदमों से पीछे हटने का मतलब है कि हम भगवान से मिले उस आशीर्वाद और अच्छी एनर्जी को अपने साथ समेटकर, उन्हें शुक्रिया कहते हुए बाहर आ रहे हैं.

अपने अंदर के घमंड को कम करना

जब हम भगवान के सामने होते हैं, तो हमारा पूरा जो ध्यान होना चाहिए वह पूरी तरह से उनके चरणों में होना चाहिए. भगवान के सामने सीधे पीठ को मोड़कर चल देना इंसान के अंदर के घमंड को दिखाने का काम करता है. यह ठीक उसी तरह है कि जैसे कि ‘मेरा काम तो हो गया, अब मैं यहां से जा रहा हूं. लेकिन इसके ठीक विपरीत, जब हम धीरे-धीरे उल्टे कदमों से पीछे हटते हैं, तो यह दिखाता है कि हम भगवान के सामने कितने विनम्र हैं. यह छोटा सा तरीका हमें हर बार यह याद दिलाता है कि भगवान के सामने हम बहुत ही छोटे हैं और आज हमारे पास जो कुछ भी है, सब उन्हीं की कृपा से है.

अपने ध्यान को भटकने से बचाना

अक्सर ऐसा होता है कि जैसे ही हम मंदिर से बाहर की तरफ मुड़ते हैं, हमारा ध्यान तुरंत दुनिया भर की बातों, बाहर रखे अपने जूतों-चप्पलों या बाहर के शोर-शराबे पर चला जाता है. भगवान की तरफ मुंह रखकर पीछे हटने से हमारा ध्यान आखिरी पल तक भगवान की मूर्ति पर ही टिका रहता है. इससे मंदिर में मिली मन की शांति लंबे समय तक हमारे साथ रहती है और हमारा ध्यान यहां-वहां नहीं भटकता.

ये भी पढ़ें: मॉल वाले आपके दिमाग से खेलकर करवा लेते हैं ज्यादा शॉपिंग, हर कस्टमर पर अपनाई जाती हैं ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स

Previous article गढ़वा में ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान की  शुरुआत, 125 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस 
Next article बक्सर में ट्यूबवेल और बारिश के भरोसे खेती कर रहे किसान, पानी नहीं मिलने से सूख रहे धान के बिचड़े
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel