[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, विधायक प्रतिनिधि सहित कई भाजपाई घायल

छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, विधायक प्रतिनिधि सहित कई भाजपाई घायल

0
छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, विधायक प्रतिनिधि सहित कई भाजपाई घायल

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब मधुमक्खियों के झुंड ने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रमकंडा में 100 बेड वाले आदिम जनजाति छात्रावास का शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित था. हाई स्कूल मैदान में टेंट-पंडाल लगाया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आने का इंतजार हो रहा था और स्थानीय भाजपा नेता पंडाल में बैठे थे. इसी बीच, अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंच गया और लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए नेता और कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे. मधुमक्खियों के डसने से विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया और इंजेक्शन लगाये. इस अप्रत्याशित घटना के बाद भी कार्यक्रम जारी रहा. गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधिवत रूप से 100 बेड वाले आदिम जनजाति छात्रावास भवन का शिलान्यास किया.उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह छात्रावास मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel