[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment लाइव इवेंट में एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज

लाइव इवेंट में एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज

0
लाइव इवेंट में एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज
Mimi Chakraborty

Mimi Chakraborty: मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक पब्लिक इवेंट के दौरान मिमी चक्रवर्ती के साथ कथित रूप से बदसलूकी हुई, जिसके बाद उन्होंने आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना स्टेज प्रोग्राम के दौरान हुई और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी आपबीती साझा की, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया.

मिमी संग क्या हुआ

उत्तर 24 परगना के बोंगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यह घटना सामने आई. मिमी के अनुसार, आयोजकों में से तन्मय शास्त्री अचानक स्टेज पर चढ़ गए और उनके प्रोग्राम को रोक दिया. इसके बाद रात के करीब आधी रात को मिमी को स्टेज से नीचे उतरने को कहा गया। मिमी ने बताया कि इस दौरान उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ. उन्होंने अपनी लिखित शिकायत ईमेल के जरिए बोंगांव पुलिस स्टेशन में भेजी और सोशल मीडिया पर भी इस घटना की जानकारी दी.

आयोजकों ने आरोपों को खारिज किया

वहीं, कार्यक्रम के आयोजक ‘युवक संघ क्लब’ ने मिमी के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि मिमी कार्यक्रम में तय समय से लगभग एक घंटे देरी से पहुंचीं. तन्मय शास्त्री ने सफाई दी कि इस इवेंट की परमिशन केवल आधी रात तक थी और इलाके के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को रोकना पड़ा. शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मिमी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की गई, और उनके आरोप बेबुनियाद हैं.

आयोजकों ने मांगी माफी

आयोजकों ने कहा कि अगर मिमी को किसी कारण से बुरा लगा है, तो वे उनके प्रति अपनी गलतफहमी के लिए माफी मांगते हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह देखने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान क्या वास्तव में उत्पीड़न हुआ या नहीं. मिमी के फैंस भी उनके साथ हुई कथित बदसलूकी को लेकर निराश और गुस्से में हैं.

यह भी पढ़ें: हाइट की वजह से बार-बार रिजेक्ट हुई थी ये एक्ट्रेस, संजू जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद भी नहीं मिला था काम

Previous article छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, विधायक प्रतिनिधि सहित कई भाजपाई घायल
Next article मां -बेटी की मौत का मामला : पुलिस ने पति और देवर को किया गिरफ्तार
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel