[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा सभी कोषांग पदाधिकारी निर्धारित डेडलाइन के भीतर कार्य पूर्ण करें: डीसी

सभी कोषांग पदाधिकारी निर्धारित डेडलाइन के भीतर कार्य पूर्ण करें: डीसी

0
सभी कोषांग पदाधिकारी निर्धारित डेडलाइन के भीतर कार्य पूर्ण करें: डीसी

नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का डीसी व एसपी ने लिया जायजा प्रतिनिधि, गढ़वा नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से बाजार समिति स्थित डिस्पैच सेंटर, टाउन हॉल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बाजार समिति परिसर में मतदान सामग्रियों के भंडारण, मतपत्र व मतपेटिकाओं की उपलब्धता और उनके वितरण व वापसी की प्रक्रिया की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने परिवहन प्रबंधन और रिसीविंग की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया और कर्मियों को कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने को कहा. सहिजना और गोविंद हाई स्कूल स्थित बूथों पर बुनियादी सुविधाओं, बिजली, पानी और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया गया. उपायुक्त ने गोविंद हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का आधार है. पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. सभी कोषांग पदाधिकारी निर्धारित डेडलाइन के भीतर अपना कार्य पूर्ण करें. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, मतपत्र कोषांग के रूद्र प्रताप, परिवहन कोषांग के धीरज प्रकाश, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह आदि उपस्थित थे. संवेदनशील बूथों पर पार्याप्त पुलिस बल की होगी तैनाती पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित कर लिया गया है. वहां पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए गश्त और निगरानी तेज कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel