[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा सोशल वर्कर संस्था का 99वां साप्ताहिक भंडारा संपन्न

सोशल वर्कर संस्था का 99वां साप्ताहिक भंडारा संपन्न

0
सोशल वर्कर संस्था का 99वां साप्ताहिक भंडारा संपन्न

प्रतिनिधि गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप 99वां साप्ताहिक भंडारा आयोजित किया गया. भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैत्यन्य देव उर्फ देबू केशरी उपस्थित थे. उन्होंने अपनी पुत्री स्वरा केशरी के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित संस्था के साप्ताहिक भंडारे में सहयोग किया. इस मौके पर देबू केशरी ने कहा कि हमारे शहर में सोशल वर्कर संस्था जैसी संगठन का होना गर्व की बात है, जो हर मंगलवार को जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि यह सेवा वास्तव में फूड फॉर हंगर नाम के अनुरूप है, जहां गरीब और मजदूर लोगों को स्नेह और सम्मान के साथ भोजन कराया जाता है. देबू केशरी ने कहा कि वे पहले भी संस्था के भंडारे में शामिल हो चुके हैं और आगे भी समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे. संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग और समर्पण से फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह संस्था जल्द ही अपने 100वें सप्ताहिक भंडारे का आयोजन करेगा, जो एक प्रेरणादायक पड़ाव होगा. इस अवसर पर सुनीता केशरी, दिव्या केशरी, संगीता मित्तल, अपूर्वा मित्तल, मन्नत त्याल, शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पीयूष गुप्ता और संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित कई सदस्य उपस्थित थे. रिपोर्ट जितेंद्र सिंह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel