[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ वोटर आइडी भूल गयेे, तो इन 12 दस्तावेजों से दे सकेंगे वोट

वोटर आइडी भूल गयेे, तो इन 12 दस्तावेजों से दे सकेंगे वोट

0
वोटर आइडी भूल गयेे, तो इन 12 दस्तावेजों से दे सकेंगे वोट

बिहारशरीफ. छह नवंबर को होने वाले विधानसभा मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस दोनों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. साथ ही मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता मतदान से वंचित न रह जाये. इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने मतदाताओं को पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर 12 वैध दस्तावेजों की सूची जारी की है. यानी यदि आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या घर पर छूट गया है, तो चिंता की बात नहीं. इनमें से कोई भी एक दस्तावेज़ दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं. प्रशासन की मतदाताओं से अपील : जिला प्रशासन ने कहा कि मतदाता समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचें, पहचान पत्र साथ रखें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और निगरानी दल लगातार मॉनिटरिंग करेंगे. इन 12 दस्तावेजों से होगा आपकी पहचान का सत्यापन मनरेगा का जॉब कार्ड आधार कार्ड बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड श्रम विभाग का स्मार्ट कार्ड पासपोर्ट फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य पहचान पत्र विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel