[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : दत्ता इंटरप्राइज को देव एक्सपोर्ट ने पराजित किया

East Singhbhum News : दत्ता इंटरप्राइज को देव एक्सपोर्ट ने पराजित किया

0
East Singhbhum News : दत्ता इंटरप्राइज को देव एक्सपोर्ट ने पराजित किया

घाटशिला

. काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट केग प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मैच देव एक्सपोर्ट और दत्ता इंटरप्राइज के बीच रविवार को खेला गया. यह टूर्नामेंट क्षेत्र का एक मात्र ऐसा आयोजन जिसमें अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ी ड्यूज बॉल से खेलते हैं. देव एक्सपोर्ट ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 226 रन बनाये. इसमें तुषार ने इस सीजन की पहली शतकीय पारी खेली. तुषार ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 15 छक्कों की मदद से 169 रन और युवराज साव ने 39 गेंद में 4 चौके 3 छक्के के मदद से 44 रन बनाये. दत्ता इंटरप्राइज की ओर गेंदबाजी में आयुष सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट, अनुभव चौधरी ने 4 ओवर में 18 रन 1 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी दत्ता इंटरप्राइज की टीम 14.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 128 रन बना सकी. जिसे देव एक्सपोर्ट ने 98 रन से जीत लिया. दत्ता इंटरप्राइज की ओर से बल्लेबाजी में आयुष सिंह ने 20 गेंद में 3 चौके के 5 छक्के मदद से 49 रन, आराध्या सिंह 15 गेंद में 2 चौके के मदद से 16 रन बनाये. देव एक्सपोर्ट की ओर से गेंदबाजी में अमरजीत दास 2.4 ओवर 15 रन देकर 5 विकेट, देवजीत दे 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए तुषार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, विशिष्ट अतिथि जगदीश भगत, नील शंकर दत्त, तापस चटर्जी, इंद्रजीत घोषाल आदि उपस्थित रहे.

अमेजिंग खिलाड़ी का पुरस्कार अमरजीत दास को मिला

टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज तुषार बेलदार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तुषार बेलदार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देवजीत दे, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक रूप कुमार कर्मकार, अमेजिंग खिलाड़ी अमरजीत दास को दिया गया. आयोजन को सफल करने में शकील अहमद, शिवाजी चटर्जी, अर्जुन सिंह, प्रशांत कुमार सीट ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel