[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : चिराग इलेवन बुरकाडीह और एमएमसीसी प्रेमनगर सेफा में

East Singhbhum News : चिराग इलेवन बुरकाडीह और एमएमसीसी प्रेमनगर सेफा में

0
East Singhbhum News : चिराग इलेवन बुरकाडीह और एमएमसीसी प्रेमनगर सेफा में

घाटशिला.

मऊभंडार फुटबॉल मैदान में आयोजित घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रविवार को अंतिम दिन चिराग इलेवन बुरकाडीह और एमएमसीसी प्रेमनगर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जायेंगे. दिन के पहले मैच में एवरेस्ट इलेवन मुसाबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 108 रन बनाये. महफूज ने 49 और आदिल ने 24 रन का योगदान दिया. जवाब में चिराग इलेवन बुरकाडीह ने 5.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की. राजा ने नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने. दूसरे मुकाबले में एमएमसीसी प्रेमनगर ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बनाये. अजीत (31), झोंटू (26) और देबा (23) ने उपयोगी पारियां खेलीं. लक्ष्य का पीछा करते हुए मां रंकिणी इलेवन कोकपाड़ा 107 रन ही बना सकी और 22 रन से हार गयी. शुभांकर चौधरी के 61 रन के प्रयास के बावजूद टीम जीत से दूर रही. प्रेमनगर के अजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दोनों मैचों में कुश और संदीप मुखी अंपायर रहे, जबकि अरविंद, रुपेश मंडल और संजय सिंह ने स्कोरर तथा रूपेश दूबे, अनिमेष जायसवाल और टिंकू दास ने कमेंट्री की भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel