[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : प्रकृति की गोद में विकास का अद्भुत मॉडल है पोटका का ”मड एंड मेडोज”: दीपिका

East Singhbhum News : प्रकृति की गोद में विकास का अद्भुत मॉडल है पोटका का ”मड एंड मेडोज”: दीपिका

0
East Singhbhum News : प्रकृति की गोद में विकास का अद्भुत मॉडल है पोटका का ”मड एंड मेडोज”: दीपिका

नरवा.

झारखंड के ग्रामीण परिवेश और सतत विकास को नयी दिशा देने के लिए पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव में राज्य के पहले सस्टेनेबल लिविंग प्रोजेक्ट ‘मड एंड मेडोज’ का उद्घाटन हुआ. गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधिवत रूप से इस अनूठी परियोजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार और प्रसिद्ध पर्यावरणविद सह इंपका के निदेशक डॉ बिक्रांत तिवारी मौजूद थे.

डिजिटल डिटॉक्स और प्रकृति से जुड़ने का मौका :

उद्घाटन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल पर्यटन केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड की ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल है. उन्होंने डॉ बिक्रांत तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में यह स्थान ””””डिजिटल डिटॉक्स”””” का केंद्र बनेगा. यहां लोग तकनीक से दूर मिट्टी की सोंधी खुशबू और प्राकृतिक वातावरण के बीच खुद को फिर से तरोताजा कर सकेंगे. युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नये द्वार खुलेंगे.

पोटका बनेगा वेलनेस टूरिज्म का केंद्र : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ‘मड एंड मेडोज’ से पोटका की पहचान अब प्रकृति आधारित पर्यटन और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में होगी. यहां आने वाले पर्यटक जैविक खेती, मिट्टी के घर और झारखंड की समृद्ध संस्कृति को करीब से महसूस कर पायेंगे. डॉ. बिक्रांत तिवारी ने प्रोजेक्ट की अवधारणा स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका सपना झारखंड को आदिवासी पर्यटन और प्रकृति संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बनाना है. उन्होंने इसे विकास और प्रकृति के सह-अस्तित्व का जीता-जागता उदाहरण बताया.

महिलाओं का सम्मान और सामाजिक सरोकार :

समारोह के दौरान अतिथियों ने गांव की महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को झारखंड में सतत विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया. ‘मड एंड मेडोज’ भविष्य में बच्चों को जैव विविधता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर व्यावहारिक शिक्षा देने का केंद्र भी बनेगा. इस मौके पर टीएसी सदस्य जसाई मार्डी, पार्षद हिरण्यमय दास, बीडीओ अरुण मुंडा मौजूद थे.

आजीविका का साधन होगी पौधरोपण योजना : मंत्री

बोड़ाम. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पलाशडीह मोड़ के पास मैदान में गुरुवार को 5 लाख पौधरोपण योजना का शुभारंभ मंत्री दीपिका पांडेय ने किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि यह पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए आजीविका का साधन होगी. उन्होंने कहा कि इससे मॉडल गांवों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. मौके पर रंजीत रंजन, मानिक चंद्र महतो, दीपंकर महतो, मुखिया शत्रुघ्न सिंह, ग्राम प्रधान मंटू महतो, किशनलाल महतो, तरनी सिंह आदि उपस्थित थे.

उपमुखिया संघ ने मंत्री को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा

पटमदा. बोड़ाम के माधवपुर पंचायत भवन में उप मुखिया संघ के अध्यक्ष पूर्णचंद्र महतो के नेतृत्व में मंत्री दीपिका पांडेय को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मुखिया के तर्ज पर उपमुखिया को भी चयनित योजनाओं में भागीदारी व अनुशंसा का अधिकार प्रदान करने, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उप मुखिया की विधिवत भूमिका सुनिश्चित करने, पंचायत निधि एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का अधिकार देने आदि की मांग की गयी. इस मौके पर लक्ष्मी रानी गोराई, संध्या महतो, भजहरि महतो, शंकर महतो, बिनोद सिंह आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel