[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news अजगैवीनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ के लिए आज भेजा जायेगा गंगाजल

Bhagalpur news अजगैवीनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ के लिए आज भेजा जायेगा गंगाजल

0
Bhagalpur news अजगैवीनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ के लिए आज भेजा जायेगा गंगाजल

सुलतानगंज बाबा अजगैवीनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को विधि-विधान व संकल्प के साथ पवित्र गंगाजल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर भेजा जायेगा. इस गंगाजल से महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ के दिव्य विवाह के उपरांत अंतिम अभिषेक संपन्न होता है, जिसे अत्यंत पुण्यदायी व अनिवार्य माना जाता है. इस परंपरा को निभाने के लिए अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि से संकल्प कराया जायेगा, जिसके बाद मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र ससम्मान गंगाजल देवघर प्रेषित करेंगे. गंगाजल भेजे जाने के बाद अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में सरकारी पूजा-अर्चना होगा. जो अजगैवीनाथ मंदिर का महंत बनते है, वह बाबाधाम मंदिर नहीं जाते हैं. महाशिवरात्रि पर प्रतिनिधि से गंगाजल भेजते हैं, वह परंपरा आज भी कायम है. मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ हर रोज सरकारी पूजन में बाबा अजगैवीनाथ मंदिर आते हैं. अजगैवीनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बाबा बैद्यनाथ व अजगैवीनाथ का पूजन होता है. महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारी की जा रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

गंगाजल भेजने की परंपरा सदियों पुरानी

अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि अजगैवीनाथ धाम से गंगाजल भेजने की परंपरा सदियों पुरानी है, जो आज भी पूरी श्रद्धा और धार्मिक मर्यादा के साथ निभायी जाती है. उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित अजगैवीधाम से निकला गंगाजल बाबा बैद्यनाथ के विवाह अनुष्ठान में विशेष महत्व रखता है. मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा बैद्यनाथ के विवाह की सभी रस्म पूर्ण होने के बाद अंतिम अभिषेक अजगैवीनाथ मंदिर से भेजे गये गंगाजल से ही किया जाता है. इसी के साथ विवाह अनुष्ठान पूर्ण माना जाता है.

विधायक ने उठाया पीरपैंती रेफरल अस्पताल का मुद्दा

पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने बजट सत्र के दौरान पीरपैंती रेफरल अस्पताल का मुद्दा उठाया. बजट सत्र में मुरारी पासवान ने अनुरोध किया कि पीरपैंती रेफरल अस्पताल में वर्षों से स्त्री और प्रसूति विभाग का पद खाली है. अतः इस पद पर सुयोग्य महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए. उन्होंने कहा कि पीरपैंती रेफरल अस्पताल में चिकित्सा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन उचित टेक्नीशियन के अभाव में इसका संचालन नहीं हो पा रहा है. अतः पीरपैंती रेफरल अस्पताल में महिला चिकित्सक और टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel