[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम झारखंड के भूमिज समाज की बड़ी जीत, मातृभाषा में परीक्षा देकर शिक्षक बनेंगे अभ्यर्थी

झारखंड के भूमिज समाज की बड़ी जीत, मातृभाषा में परीक्षा देकर शिक्षक बनेंगे अभ्यर्थी

0
झारखंड के भूमिज समाज की बड़ी जीत,  मातृभाषा में परीक्षा देकर शिक्षक बनेंगे अभ्यर्थी
प्रेस वार्ता करते भूमिज समाज के लोग

J-TET Exam 2026, रांची (रंजन कुमार): झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) 2026 में, जनजातीय भाषा भूमिज को फिर से शामिल कर लिया गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी है. सरकार के इस फैसले से भूमिज समाज में खुशी का माहौल है.

विधायक संजीव सरदार के प्रयास ने लाया रंग

जे-टेट परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल कराने के पीछे, विधायक संजीव सरदार की बड़ी भूमिका रही है. वे लगातार इस मामले को सदन और बाहर उठा रहे थे. भूमिज विशेषज्ञों और समाज के प्रदेश अध्यक्ष रथु सिंह सरदार का कहना है कि, साल 2012 और 2016 के बाद इस भाषा को हटा दिया गया था. विधायक ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभागीय अधिकारियों से लगातार वार्ता की, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है.

भूमिज युवाओं को मिलेगा नया अवसर

भूमिज भाषा की वापसी से अब शिक्षित युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा. वे अपनी मातृभाषा में परीक्षा देकर सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकेंगे. आगामी परीक्षा के लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को प्रमुख केंद्र बनाया गया है.

Also Read: सरायकेला में समाजसेवी पवन कवि समर्थक समेत हुए भाजपा में शामिल

समाज ने जताया आभार, दिवंगत मंत्री को किया याद

इस फैसले पर भूमिज समाज ने विधायक संजीव सरदार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है. साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. समाज के लोगों ने बताया कि, जल्द ही एक भव्य स्वागत और आभार यात्रा निकाली जाएगी. इसमें स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा.

प्रेस वार्ता में कई लोग रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता में सतीश सरदार, मंजु सरदार, रामेश्वर सरदार, अमल सिंह, मनोरंजन सरदार, ईश्वरलाल सरदार, भृगुराम सरदार, अरूप सरदार, कृष्ण सिंह सरदार, विष्णु पद सरदार, सागर सरदार, लाल सरदार और आशीष सरदार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Also Read: मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां, देउड़ी मंदिर जा रहे बारीडीह के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Previous article सहरसा के लाल ने रचा इतिहास, छोटी बहन CRPF में, भाई बना बोर्ड टॉपर 
Next article लोहरदगा-कुड़ू के छात्रों के लिए खुशखबरी, प्री-मैट्रिक-पोस्ट मैट्रिक पर मिलेगी छात्रवृत्ति
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel