[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results सहरसा के लाल ने रचा इतिहास, छोटी बहन CRPF में, भाई बना बोर्ड टॉपर 

सहरसा के लाल ने रचा इतिहास, छोटी बहन CRPF में, भाई बना बोर्ड टॉपर 

0
सहरसा के लाल ने रचा इतिहास, छोटी बहन CRPF में, भाई बना बोर्ड टॉपर 
दिवाकर कुमार

Bihar Board Topper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सहरसा जिले के मेहनती छात्र दिवाकर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है. दिवाकर ने 482 अंक प्राप्त किए हैं, जो कुल मिलाकर 96.4 प्रतिशत है. उनकी इस सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है.

परिवार में खुशी की लहर

दिवाकर की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है. उनके पिता गौरीशंकर यादव और मां हेमा देवी ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताया है. परिवार का कहना है कि दिवाकर शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर और मेहनती रहा है, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.

दिवाकर ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने रोजाना तय समय पर पढ़ाई की और हर विषय पर बराबर ध्यान दिया. कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों से मदद ली और लगातार अभ्यास करते रहे.

इंजीनियर बनने का है सपना

दिवाकर ने बताया कि वह 11वीं में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहते हैं. उनका सपना इंजीनियर बनकर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का है. उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है.

दिवाकर की सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है. यह साबित करता है कि छोटे शहर और साधारण परिवार से आने वाले छात्र भी अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2026) जारी कर दिया है. इस बार दो छात्राओं, पुष्पांजलि और शबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पास किया है. दोनों ने 98.4 प्रतिशत मार्क्स पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं इस बार टॉप 10 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बेगूसराय जिले के हैं.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की बेटी ने बिहार बोर्ड में हासिल किया 9वां Rank, IAS बनने का है सपना 

Previous article होसन्ना गीत से गूंज उठा नोवामुंडी, हर्षोल्लास से मनाया गया पाम संडे
Next article झारखंड के भूमिज समाज की बड़ी जीत, मातृभाषा में परीक्षा देकर शिक्षक बनेंगे अभ्यर्थी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel