[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने किया घाटशिला, टाटानगर और चक्रधरपुर का दौरा, कहा

दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने किया घाटशिला, टाटानगर और चक्रधरपुर का दौरा, कहा

0
दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने किया घाटशिला, टाटानगर और चक्रधरपुर का दौरा, कहा

घाटशिला.

दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार जैन ने बुधवार को खड़गपुर से घाटशिला, टाटानगर और चक्रधरपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रेनों के परिचालन, बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया. वहीं, मऊभंडार (घाटशिला) निदेशक बंगला में सांसद विद्युतवरण महतो के साथ बैठक की. इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. जीएम अनिल कुमार जैन ने स्पष्ट किया कि टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर लाइन क्षमता का भारी दबाव है. इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे कंट्रोल ऑफिस में विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाकर लोकप्रिय यात्री ट्रेनों की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहा है. पिछले एक महीने में चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों का औसत विलंब 90 मिनट से घटकर लगभग 20 मिनट पर आ गया है.

परियोजनाएं पूरी होने पर दिसंबर, 2027 से रेल परिचालन होगा सुगम

रेल जीएम ने कहा कि थर्ड व फोर्थ लाइन, रेल फ्लाइओवर और नये ब्लॉक स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं दिसंबर 2027 तक पूरी होने के बाद परिचालन पूरी तरह सुगम हो जायेगा.

टाटानगर यार्ड रीमॉडलिंग को 400 करोड़ रुपये की योजना

अगले 10 से 15 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए टाटानगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और स्टेबलिंग लाइन की कमी को दूर करने के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गयी है.

1. टाटानगर यार्ड की 29 डायमंड क्रॉसिंग में से 9 को सितंबर-अक्तूबर तक हटा दिया जाएगा, जिससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी.

2. सीनी, मानीकुई, राजखरसावां, बाराभूम, सोनुवा, टुनिया और बहालदा रोड स्टेशनों पर नयी लूप लाइनें बनेंगी.

3. आदित्यपुर में तीन नयी स्टेबलिंग लाइन और गोविंदपुर में नया ब्लॉक स्टेशन स्थापित होगा.

दिसंबर, 2026 तक पूरा होगा अमृत भारत स्टेशन का कार्य

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत घाटशिला स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी जीएम स्वयं समीक्षा करेंगे. इसके अलावा जयपुर-टाटानगर ट्रेन के स्थायी संचालन पर भी विचार किया जा रहा है.

महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति

परियोजना / सुधार कार्य : बजट / अनुमानित लक्ष्य : मुख्य विशेषताएं

ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर : ₹1.80 लाख करोड़ : डानकुनी से सूरत तक विकास; मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक बनने से यात्री ट्रेनों को बड़ी राहत मिलेगी.

चाकुलिया-बुढ़ामारा रेल परियोजना : मार्च 2027 (क्लीयरेंस लक्ष्य) : सर्वे पूरा; वन भूमि होने के कारण मार्च 2027 तक स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लीयरेंस की उम्मीद, जिसके बाद ईपीसी टेंडर होगा.

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती : अगस्त से परिचालन : रेलवे को 700 नए एएलपी मिले हैं, जिसमें चक्रधरपुर मंडल को 388 और खड़गपुर को 152 मिलेंगे. जुलाई में ट्रेनिंग के बाद अगस्त से तैनाती होगी.

उद्योग व कोयला परिवहन के कारण गुड्स ट्रेनों का दबाव : सांसद

बैठक में सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि टाटा स्टील, सेल, सीमेंट उद्योगों और कोयला परिवहन के कारण गुड्स ट्रेनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे यात्री ट्रेनें प्रभावित होती हैं. उन्होंने कांड्रा-चांडिल बाइपास लाइन, आदित्यपुर-गम्हरिया अतिरिक्त रेललाइन और घाटशिला क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठायी.

समीक्षा बैठक में अपर महाप्रबंधक (एजीएम) सौमित्र मजूमदार, खड़गपुर डीआरएम ललित मोहन पांडेय, चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया, सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा गया 6 सूत्री मांग पत्र

घाटशिला स्टेशन कंसल्टेटिव कमेटी के पूर्व सदस्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जीएम को एक मांग पत्र सौंपा. उनकी प्रमुख मांगों में पैदल पुल निर्माण पूरा होने तक टाटानगर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर सुनिश्चित किया जाये. सभी सवारी गाड़ियों में 12 डिब्बे लगाए जाएं और कुछ विशेष पैसेंजर ट्रेनों (18033/34, 68023/24, 68127/28) का प्रतिदिन नियमित परिचालन हो. गाड़ी संख्या 18019/20 और 18033/34 से एक्सप्रेस शुल्क हटाकर साधारण किराया लागू किया जाये. गीतांजलि एक्सप्रेस (12859/60) सहित अन्य महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का घाटशिला में ठहराव दिया जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel