[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका सखी मंडल की दीदियां बनेंगी नशामुक्त दुमका अभियान की अग्रदूत

सखी मंडल की दीदियां बनेंगी नशामुक्त दुमका अभियान की अग्रदूत

0
सखी मंडल की दीदियां बनेंगी नशामुक्त दुमका अभियान की अग्रदूत

जेएसएलपीएस के जिला स्तरीय जागरुकता अभियान कार्यक्रम का डीडीसी ने किया शुभारंभ संवाददाता, दुमका निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर संचालित जागरूकता अभियान 2026 के तहत सोमवार को डीआरडीए सभागार दुमका में जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जेएसएलपीएस द्वारा किया गया तथा उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति और जनजागरूकता की शपथ दिलायी तथा नशे के दुष्प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उप विकास आयुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है और यह विकास में बाधा उत्पन्न करता है तथा सामुदायिक सहभागिता से ही नशामुक्त अभियान सफल होगा. सखी मंडल की दीदियों को गांव गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया तथा स्कूलों कॉलेजों के आसपास निगरानी और सूचना देने पर बल दिया गया. पंद्रह जून से छब्बीस जून 2026 तक जिले के सभी पंचायतों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें शपथ रैली ग्राम सभा बैठक जनसंवाद एवं अन्य कार्यक्रम होंगे और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज निर्माण एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सामूहिक शपथ ली. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत इक्का सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ भी ली. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत इक्का, सभी जिला प्रबंधक, जेंडर सीआरपी, डीआरपी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तथा प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel