[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी से पहले बड्डी गांव में VVIP मूवमेंट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी से पहले बड्डी गांव में VVIP मूवमेंट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत

0
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी से पहले बड्डी गांव में VVIP मूवमेंट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप (सोर्स- फेसबुक)

Rohtas News (शिवसागर से सुजीत कुमार की रिपोर्ट)
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के विवाह समारोह को लेकर उनके पैतृक गांव बड्डी में उत्सव जैसा माहौल है. मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रशासन सुरक्षा, यातायात और हेलिपैड निर्माण सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है.

विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे सम्राट चौधरी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सम्राट चौधरी दोपहर में हेलीकॉप्टर से बड्डी गांव के समीप निर्धारित स्थल पर पहुंचेंगे. वहां से वे आकाश दीप के पैतृक आवास जाएंगे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर आगामी विवाह की शुभकामनाएं देंगे.

तैयारियों की लगातार निगरानी

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

हेलिपैड निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

गांव में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल

आकाश दीप के विवाह को लेकर बड्डी गांव में उत्साह चरम पर है. उनके घर की सजावट का कार्य अंतिम चरण में है. परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं. गांव के लोग अपने क्षेत्र के क्रिकेट सितारे की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाश दीप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर रोहतास का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. ऐसे में उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

24 जून को वाराणसी में होगा विवाह

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को तिलक और 23 जून को हल्दी की रस्म बड्डी गांव में आयोजित होगी. इसके बाद 24 जून को वाराणसी स्थित ताज होटल में विवाह समारोह संपन्न होगा. विवाह समारोह में खेल, राजनीति, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई विशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना है.

पूरे जिले में चर्चा का विषय बना बड्डी गांव

मुख्यमंत्री के आगमन और विवाह समारोह की तैयारियों के कारण बड्डी गांव इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. गांव की गलियों से लेकर चौपालों तक इसी आयोजन की चर्चा हो रही है और लोग कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: रोहतास: काराकाट के रोहित बने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट, गांव में खुशी का माहौल

Previous article FIFA World Cup 2026: जानिए किन खिलाड़ियों ने जीता गोल्डन बॉल, इस बार कौन हो सकता है सबसे बड़ा दावेदार
Next article सखी मंडल की दीदियां बनेंगी नशामुक्त दुमका अभियान की अग्रदूत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel