[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका अधिकारियों–कर्मियों ने ली निष्पक्ष व निर्भीक मतदान कराने की शपथ

अधिकारियों–कर्मियों ने ली निष्पक्ष व निर्भीक मतदान कराने की शपथ

0
अधिकारियों–कर्मियों ने ली निष्पक्ष व निर्भीक मतदान कराने की शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में लोकतंत्र का संकल्प कार्यक्रम आयोजित संवाददाता, दुमका राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को जिले भर में लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष निर्वाचन के संकल्प के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसी क्रम में समाहरणालय सभागार, दुमका में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिले के वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. मतदाता दिवस हर नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है. कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है. सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है. इधर, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस केंद्र दुमका समेत जिले के सभी थाना व प्रतिष्ठानों में मतदाता दिवस मनाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी गयी. आयुक्त के सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ दिलायी. इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी उदय दास, सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोपीकांदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर व थाना परिसर में भी मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में बीडीओ सह सीओ विजय प्रकाश मरांडी ने प्रखंड एवं अंचलकर्मियों के साथ ग्राम प्रधानों को शपथ दिलायी, जबकि थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी. मौके पर सभी ने यह संकल्प लिया कि वे धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, मनरेगा सहायक अभियंता सलीम मरांडी, मांझी संगठन अध्यक्ष सुशील सोरेन, जेइ विमल कुमार यादव, महावीर राय समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. थाना परिसर में एसआइ मनोज सोरेन, भरत भूषण सिंह, धर्मल माझी, हवलदार पायसिल किस्कू, विश्वनाथ दुलाई, अनूप बावरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. इधर, मसलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया. 25 जनवरी को अवकाश रहने के कारण दो दिन पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन यादव ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी. अंचलाधिकारी ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट अमूल्य है और देश के भविष्य को आकार देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने सभी कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की. इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखेंगे और हर निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel