[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान siwan news : पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, कारोबारी की मौत

siwan news : पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, कारोबारी की मौत

0
siwan news : पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, कारोबारी की मौत
सांकेतिक तस्वीर

siwan news : हुसैनगंज (सीवान). हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम बाजार में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया, जिसमें कारोबारी मुर्तुजा मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गयी. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि शव के चिथड़े उड़ गये और करकटनुमा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इसके अलावा आसपास के मकानों में कंपन महसूस किया गया. घटना के सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया. इसके बाद मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी, सीवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व एसपी पूरन कुमार झा ने भी मामले की जांच की. गौरतलब है कि घटनास्थल के बिल्कुल बगल में ही खेल मैदान व बड़रम हाइस्कूल सह इंटर कॉलेज है. घटना के समय छात्र और शिक्षकों की आवाजाही हो रही थी. लेकिन, किसी को काई नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज दो से तीन किलोमीटर तक सुनायी दी, जिससे लोग दहशत में आ गये. सूचना मिलने पर एसपी पूरन कुमार झा और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा. वहीं, फोरेंसिक जांच टीम की पूजा कुमारी ने घटनास्थल से साक्ष्य जमा किये. आसपास के घरों और दुकानों की भी तलाशी ली गयी. एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध रूप से पटाखा निर्माण की बात सामने आयी है. जांच की जा रही है कि विस्फोट में कौन से केमिकल व बारूद का इस्तेमाल किया गया था. इससे पहले सात वर्ष पूर्व 2018 में मुर्तुजा मंसूरी के नवनिर्मित मकान में विस्फोट हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel