[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका दुमका पुलिस की कार्रवाई : हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 

दुमका पुलिस की कार्रवाई : हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 

0
दुमका पुलिस की कार्रवाई : हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस के गिरफ्त में आए युवक

आदित्यनाथ पत्रलेख की रिपोर्ट 

Hansdiha Brown Sugar Seizure : दुमका जिले के जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान हंसडीहा स्टेडियम में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों के पास से कुल 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने रविवार को जरमुंडी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 5 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं.

स्टेडियम में छापेमारी, भाग रहे तीन युवक गिरफ्तार 

सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को शाम करीब 4.10 बजे पुलिस टीम ने प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में छापेमारी की. वहां एक कमरे में बैठे तीन युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. 

Hansdiha Brown Sugar Seizure
दुमका पुलिस की कार्रवाई : हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार  3

तीनों युवकों के पास से 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद 

पूछताछ में उनकी पहचान सहादत शेख (19), पिता मो. इकबाल, मो. बसीर (19), पिता मो. सलीम, दोनों निवासी शांतिनगर कब्रिस्तान, दुधानी, दुमका और आर्यन शेख (19), पिता इनतियाज शेख, निवासी टावर चौक, आइसक्रीम फैक्ट्री के पास, दुधानी, दुमका के रूप में हुई. पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.तलाशी के दौरान सहादत शेख के पास से प्लास्टिक सहित 5.46 ग्राम, मो. बसीर के पास से 2.78 ग्राम तथा आर्यन शेख के पास से 1.48 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. 

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए 

राजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से पदार्थ का वजन कराया गया. इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया.एसडीपीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, हंसडीहा थाना प्रभारी पु.अ.नि. अजित कुमार यादव, पु.अ.नि. जिम्मी हांसदा, अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. दिलीप हांसदा, हवलदार देवप्रताप चौधरी, हवलदार सिमोन सोरेन, हवलदार बिनोद उरांव और चा.आ. बेटाराम टुड्डू शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में चलती ट्रेन में झारखंड के युवक को मारी गोली, बेगूसराय के अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग जमीन विवाद: SDO के फैसले पर हाईकोर्ट का ब्रेक, 118 रैयतों को बड़ी राहत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel