[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान

मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान

0
मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान
मुंबई में भारी बारिश का नजारा और गोल घेरे में मुख्यमंत्री फडणवीस, फोटो पीटीआई

Mumbai Heavy Rain: मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, “आज मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएगा. अगर हाई टाइड के समय भारी बारिश होती है, तो जल-जमाव की समस्या हो सकती है. दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिनकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. नासिक को कल के लिए ‘हाई अलर्ट जोन’ घोषित किया गया है. स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

भारी बारिश के कारण उड़ानें और ट्रेन सेवा बाधित

पालघर और वसई-विरार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. गुजरात से मुंबई आने वाली रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के रास्ते भेजा जा रहा है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 217 उड़ानें देर से चलीं. IndiGo ने बताया- भारी बारिश के कारण मुंबई और पुणे से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आप हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. साथ ही, कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि एयरपोर्ट के रास्ते में धीमी गति वाले ट्रैफिक से सड़क यात्रा प्रभावित हो सकती है.

लोनावला और महाबलेश्वर में भारी बारिश की संभावना

तटीय इलाकों के साथ-साथ लोनावला और महाबलेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है. सावित्री नदी उफान पर है. मुंबई-पुणे हाईवे की तीन लेन चालू हैं और ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है. पश्चिमी घाट में भी भारी बारिश हुई है और नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं.

Previous article दुमका पुलिस की कार्रवाई : हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 
Next article पूसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने लगाए पौधे, हरित परिसर बनाने का लिया संकल्प
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel