[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद झरिया में अवैध कोयला लदे ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

झरिया में अवैध कोयला लदे ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

0
झरिया में अवैध कोयला लदे ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत के बाद परिजनों का हंगामा
बच्ची की मौत के बाद सड़क पर हंगामा करते स्थानीय लोग.

Dhanbad (झरिया): अवैध कोयला लदे ट्रक ने एक बच्ची मुस्कान को रौंद दिया. बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में कर लिया गया. मृत बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में देवप्रभा आउटसोसिंग से बालूगद्दा के समीप अवैध कोयला डंप किया जाता है. परिजनों का कहना है कि वे कई बार इस रास्ते से भारी गाड़ियों के परिचालन को रोकने की मांग कर चुके थे, लेकिन गाड़ी संचालकों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम राम और गुड्डू राम नामक लोग इस रास्ते से गाड़ियों का संचालन कराते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं.

पहले भी भारी वाहनों के परिचालन पर बैन लगाने की हुई है मांग

परिजनों का आरोप है कि ओवरलोड कोयला गाड़ी के कारण ही यह हादसा हुआ और यदि इस रास्ते पर भारी वाहनों का परिचालन बंद किया गया होता तो इस तरह की दुर्घटना नहीं होती. झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है. उन्होंने कहा कि घटना स्थल के पास मतदान केंद्र अवस्थित था, लेकिन मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई और वोटिंग लगातार जारी रही. अंचल अधिकारी के अनुसार परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

डेढ़ घंटे तक सड़क जाम

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे समझौते के बाद हटाया गया और स्थिति शांतिपूर्ण कर दी गई है. इधर मेयर प्रत्याशी सह पूर्व विधायक संजीव सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शाम तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो थाना के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel