[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया चालक को झपकी लगने से बस पलटी, छह यात्री जख्मी

चालक को झपकी लगने से बस पलटी, छह यात्री जख्मी

0
चालक को झपकी लगने से बस पलटी, छह यात्री जख्मी

वाराणसी से बोधगया आ रही पर्यटक बस आमस में दुर्घटनाग्रस्त बस पहले डिवाइडर से टकरायी, 20 टूरिस्ट थे सवार प्रतिनिधि, आमस. स्थानीय थाना क्षेत्र में सिमरी गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह टूरिस्ट बस के पलट जाने से सवार कई टूरिस्ट घायल हो गये. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि वाराणसी से बोधगया आ रही बस में लगभग 20 टूरिस्ट सवार थे. सिमरी गांव के पास चालक की आंख लग गयी और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस भेजा गया, जहां इलाज के बाद दूसरे वाहन से सभी टूरिस्ट को भेज दिया गया है. सीएचसी आमस के चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय दावा शेरदा, 50 वर्षीय कारमा चोफेज, 23 वर्षीय कारमा दोरजी लामा और 24 वर्षीय हम बहादुर आदि को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें इलाज के बाद छोड़ दिया गया है. उन्होंने बताया कि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है. दो टूरिस्ट अंदर फंसे, लोगों ने निकाला बाहर दुर्घटना की सूचना पाकर बस के पास पहुंचे सिमरी गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि बस के पलटने से दो टूरिस्ट बस के नीचे दब गये थे, जिन्हें जीटी रोड से गुजर रही मुन्ना बस पर सवार सवारियों की सहायता से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गयी और उसमें सवार लोग घायल हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel