[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: शादी समारोह में गेस्ट बन जाते थे और मौका मिलते ही चुराते थे जेवरात

Dhanbad News: शादी समारोह में गेस्ट बन जाते थे और मौका मिलते ही चुराते थे जेवरात

0
Dhanbad News: शादी समारोह में गेस्ट बन जाते थे और मौका मिलते ही चुराते थे जेवरात

Dhanbad News: सिंदरी की दंपती ने सात शादी समारोह में दिया था चोरी की घटना को अंजामDhanbad News: सिंदरी के रांगामाटी निवासी सूरज कुमार यादव और उसकी पत्नी रूबी कुमारी ने पुलिस रिमांड में पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. सरायढेला पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को दोनों को वापस जेल भेज दिया. सरायढेला पुलिस ने एक शादी समारोह में जेवरात चोरी मामले में पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लिया था. पूछताछ में दंपती ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि शहर में किसी अच्छे परिवार की शादी होती थी, तो वहां गेस्ट बन कर जाते थे और मौका मिलते ही जेवरात की चोरी कर लेते थे. चुराये जेवरात रूबी कुमारी दुकान में ले जाकर बेचती थी. दंपती की निशानदेही पर पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को सरायढेला के एक रिसोर्ट में भेलाटांड़ निवासी ललन कुमार झा की साली की शादी समारोह से गिफ्ट में आये सोने का कंगन चुरा लिया था. इस संबंध में सरायढेला थाना में कांड संख्या 248-25 दर्ज किया गया था. सरायढेला थाना की महिला एसआइ बुधवार को कांड का उद्भेदन किया.

सूरज के खिलाफ दर्ज है सात मामले

सरायढेला पुलिस ने बताया कि सूरज कुमार यादव के खिलाफ धनबाद जिले के पांच थानों में सात मामले दर्ज हैं. धनबाद थाना में तीन, जोड़ापोखर, सिंदरी, बलियापुर तथा सरायढेला में एक-एक मामला दर्ज है. पूछताछ में सूरज ने बताया कि धनबाद थाना क्षेत्र में तीन शादी समारोह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जबकि जोड़ापोखर में एक शादी समारोह में चोरी की थी. पुलिस ने कुछ दिन पहले ही दंपती को चोरी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel