Dhanbad News: एमपीडब्ल्यू चिप टेप-आउट के लिए पांच लाख तक की मिलेगी फंडिंग
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. संस्थान की टीम वीएलएसआइएसएम को देशभर की सैकड़ों टीमों में से चयनित टॉप 37 टीमों में जगह मिली है. इस टीम का चयन वीएलएसआइ सोसाइटी ऑफ इंडिया के अत्यंत प्रतिष्ठित आइटीओपीएस (प्रत्येक छात्र के लिए एक टेप-आउट) सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के लिए किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत में इंडस्ट्री-रेडी चिप डिजाइन टैलेंट तैयार करना है. इस प्रोग्राम के तहत वीएसआइ की ओर से टीम को एमपीडब्ल्यू चिप टेप-आउट के लिए 5 लाख तक की फंडिंग दी जाएगी, जिससे छात्र अपने डिजाइन को वास्तविक सिलिकॉन चिप के रूप में विकसित कर सकेंगे.