[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद ‘तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे!’ राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी जान से मारने की धमकी

‘तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे!’ राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी जान से मारने की धमकी

0
‘तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे!’ राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी जान से मारने की धमकी
धनबाद के दो गैंगस्टर राहुल सिंह (बाएं) और प्रिंस खान. फोटो: प्रभात खबर

धनबाद से नीरज अंबष्ट की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के अपराध जगत में सक्रिय दो कुख्यात गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आने लगी है. विदेश में रहकर झारखंड के कारोबारियों से कथित तौर पर रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरोहों के बीच बढ़ते तनाव ने संभावित गैंगवार की आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है. इसी बीच अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रिंस खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पोस्ट में दी खुली धमकी

राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रिंस खान को सीधे निशाने पर लिया. पोस्ट में उसने लिखा, ‘प्रिंस खान तैयार रहो. मेरे देश, मेरे काम और मेरे लोगों से उलझने का नतीजा जल्द मिलेगा. तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे. दूसरों के परिवार की चिंता करने से पहले अपनी फैमिली को सुरक्षित कर लो. जल्द ही तुम्हारा हिसाब होगा.’ इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अपराध जगत से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाले लोग इसे दोनों गैंगों के बीच बढ़ते तनाव का सार्वजनिक संकेत मान रहे हैं.

राहुल सिंह ने धनबाद का भी किया जिक्र

धमकी भरे पोस्ट में राहुल सिंह ने धनबाद का भी जिक्र किया है. सोशल मीडिया पर उसने लिखा, ‘प्रिंस खान होश में रहना, धनबाद से मारते-मारते पाकिस्तान पहुंच जाएंगे.’ इस टिप्पणी के बाद पोस्ट और तेजी से वायरल होने लगी. हालांकि, इस तरह के दावों और धमकियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर किए गए ऐसे पोस्ट की सत्यता और उसके पीछे की परिस्थितियों की जांच संबंधित एजेंसियों के स्तर पर ही स्पष्ट हो सकेगी.

वर्चस्व की लड़ाई तेज होने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, दोनों अपराधी गिरोहों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है. दोनों पर झारखंड के कारोबारियों से कथित रूप से रंगदारी मांगने के आरोप लगते रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सामने आई धमकी के बाद यह माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच टकराव और बढ़ सकता है. अपराध जगत पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि इस तरह की सार्वजनिक बयानबाजी से गिरोहों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका रहती है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही संभव होगी.

इसे भी पढ़ें: Dhanbad: प्रिंस खान गैंग के लिए जुटा रहा था हथियार, पुलिस ने 2 पिस्टल और 33 कारतूस के साथ दबोचा

पुलिस की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद झारखंड के अपराध जगत में हलचल जरूर बढ़ी है, लेकिन अब तक झारखंड पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की निगरानी की जा रही है और आवश्यक सूचनाएं जुटाई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस की ओर से किसी संभावित कार्रवाई या जांच की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर झारखंड में सक्रिय संगठित अपराध और सोशल मीडिया के जरिए आपराधिक गिरोहों के बीच बढ़ती खुली चुनौती को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. अब सभी की नजर सुरक्षा एजेंसियों की आगे की कार्रवाई और इस मामले में आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: दुबई से आया ‘डेथ कॉल’, प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Previous article मुआवजा राशि नहीं मिलने पर किसानों का पीएनबी के बाहर प्रदर्शन, उचित भुगतान की उठाई मांग
Next article Liquor Seized Samastipur: मगरदहीघाट में घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद, गृहस्वामी फरार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel