[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Liquor Seized Samastipur: मगरदहीघाट में घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद, गृहस्वामी फरार

Liquor Seized Samastipur: मगरदहीघाट में घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद, गृहस्वामी फरार

Liquor Seized Samastipur: मगरदहीघाट में घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद, गृहस्वामी फरार
जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी

समस्तीपुर से अंकुर की रिपोर्ट

Liquor Seized Samastipur: नगर थाना क्षेत्र के मगरदहीघाट के समीप स्थित एक रिहायशी मकान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की है.इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद की है.कार्रवाई के दौरान पुलिस की आने की भनक लगते ही गृहस्वामी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.पुलिस ने जब्त शराब और बीयर की खेप को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

देर रात गुप्त सूचना पर गठित की गई टीम

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि मगरदहीघाट निवासी दीपक दास के घर में चोरी-छिपे अवैध विदेशी शराब का बड़ा कारोबार संचालित किया जा रहा है.वहां से जिले के विभिन्न इलाकों में शराब की सप्लाई की योजना है.सूचना मिलते ही नगर थाना की एक विशेष टीम गठित कर तत्काल चिन्हित मकान पर छापेमारी की गई.पुलिस के पहुंचते ही शातिर आरोपित घर के पिछले हिस्से से निकलकर भागने में सफल रहा.

तलाशी में मिला शराब और बीयर का जखीरा

आरोपित के भागने के बाद जब पुलिस टीम ने घर के कमरों की सघन तलाशी ली, तो दंग रह गई.घर के अंदर छिपाकर रखे गए 12 कार्टन केन बीयर और चार कार्टन महंगी अंग्रेजी शराब बरामद की गई.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार गृहस्वामी दीपक दास के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

तस्कर की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपित दीपक दास की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.इसके साथ ही पुलिस तकनीकी सेल की मदद से मामले की गहन जांच कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से मंगवाई गई थी.पुलिस इस अवैध धंधे के पूरे सिंडिकेट को खंगाल रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब कर जेल भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें: कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान ने किया भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel