[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद डॉ सुजीत व मनोज की जोड़ी ने जीता खिताब

डॉ सुजीत व मनोज की जोड़ी ने जीता खिताब

0
डॉ सुजीत व मनोज की जोड़ी ने जीता खिताब

धनबाद क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद क्लब में इंट्रा क्लब की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को कई मैच खेले गये. अंडर-12 में मान रस्तोगी ने अविक कथूरिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा. अंडर 16 में ईशान अग्रवाल ने रुद्राक्ष डोकानिया को व विवान अग्रवाल ने हर्ष गोयल को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. वहीं युगल वर्ग में रुद्राक्ष और मान रस्तोगी की जोड़ी ने अवीक और दर्श कथूरिया को हराकर अगले राउंड में पहुंचा. अंडर 19 में विवान अग्रवाल ने वैभव अग्रवाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा. वहीं विवान व वैभव अग्रवाल की जोड़ी ने तनय कनोरिया और उत्सव तुलस्यान की जोड़ी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. वहीं अंडर 45 के फाइनल मुकाबले में डॉ सुजीत और मनोज अग्रवाल की जोड़ी ने रियाज खान व धीरज सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच क्लब के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ अभिषेक अग्रवाल, रितेश गुटगुटिया, रेफरी समीर कुमार, अंपायर शुभोजीत दत्ता व श्रुति कुमारी की देखरेख में हुआ. मैच के बाद धनबाद क्लब के एरीना बैडमिंटन अकादमी के बच्चों ने अकादमी के सीनियर कोच व फिटनेस ट्रेनर का जन्मदिन मनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel