[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

0
स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

धनबाद.

दक्षिणी रेलवे में चलने वाले रोलिंग ब्लॉक प्रोग्राम एवं हेवी कंजेशन के कारण कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 16 जून से गाड़ी संख्या 06065 ताम्बरम- धनबाद स्पेशल, 19 जून से गाड़ी संख्या 06066 धनबाद- ताम्बरम स्पेशल, 18 जून से गाड़ी संख्या 06059 कोयंबटूर- बरौनी स्पेशल, 21 से गाड़ी संख्या 06060 बरौनी- कोयंबटूर स्पेशल, 20 से गाड़ी संख्या 06061 ताम्बरम- बरौनी स्पेशल, 22 से गाड़ी संख्या 06062 बरौनी- ताम्बरम स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी.

एनआइ वर्क को लेकर प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन :

दक्षिण पूर्वी रेलवे में आद्रा मंडल के इंद्रबिल स्टेशन पर चलने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. धनबाद और गाेमो होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 23 जून को ट्रेन संख्या 08677 विष्णुपुर-धनबाद मेमू व गाड़ी संख्या 08678 धनबाद-विष्णुपुर मेमू रद्द रहेगी. 23 से 25 जून तक ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटा- खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी. 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस खड़गपुर-टाटा-चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला होते हुए रांची जायेगी. 23 से 25 तक ट्रेन संख्या 18024 गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. 18023 खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel