[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना चुनाव में किसी एक पार्टी को नहीं मिला जनादेश : डी राजा

चुनाव में किसी एक पार्टी को नहीं मिला जनादेश : डी राजा

0
चुनाव में किसी एक पार्टी को नहीं मिला जनादेश : डी राजा

संवाददाता, पटना भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान और लेखक डॉ व्रज कुमार पांडेय के निधन पर मंगलवार को पार्टी द्वारा अभियंता भवन में सर्वदलीय स्मृति संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय और संचालन पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामबाबू कुमार ने किया. भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा कि अतुल कुमार अंजान के निधन से देश में न सिर्फ वामपंथी आंदोलन, किसान आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि देश में प्रगतिशील व जनवादी आंदोलन को गहरा आघात लगा है. वहीं, व्रज कुमार पांडेय के निधन से साहित्य जगत को बड़ी क्षति पहुंची है. उन्होंने कहा कि संपन्न लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने किसी एक पार्टी को जनादेश नहीं दिया है, संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हमारी सफल हुई है. अतुल ने जिस लड़ाई को जीवन भर लड़ने का काम किया था , उसे आज बढ़ाने की जरूरत है. आज देश में खेती औरकिसानी संकट में है, रोजगार संकट में है, गंगा जमुनी तहजीब संकट में है, जरूरत है खेती बचाने, गांव बचाने और देश बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की. राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र नाथ ओझा ने कहा अतुल अंजान का छात्र आंदोलन से लेकर कम्युनिस्ट आंदोलन तक संघर्षों का इतिहास भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने स्वामीनाथन कमीशन आयोग के सदस्य के रूप में अत्यंत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया था. बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि अतुल और व्रज कुमार पांडेय जैसे प्रतिभावान शख्सियत सदैव ही प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा अतुल छात्र आंदोलन के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छात्र नेता एवं वाम आंदोलन का एक बड़े चेहरा थे जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है. जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि मुझे फक्र है कि मैं उनके नेतृत्व में छात्र राजनीति में लंबे समय तक रहा हूं. छात्र आंदोलन से लेकर वाम आंदोलन तक के सफर में उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य को समेट कर पुस्तिका प्रकाशित होनी चाहिए. मौके पर प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य के उपमहासचिव अनीश अंकुर , माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, अवधेश कुमार, भाकपा माले का नंद किशोर जी, प्रो॰ दीपक कुमार राय, पूनम भाटिया, बेगूसराय से इंडिया गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी अवधेश राय, विधायक राम रतन सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार, बीकेएमयू के प्रदेश महासचिव जानकी पासवान, भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य जब्बार आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel